फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 thousand houses lost electricity for five hours due to fault

Bulandshahar News: फाल्ट से पांच घंटे गुल रही 10 हजार घरों की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। 33 केवीए लाइन के ब्रेकडाउन के चलते शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशानी हुई। शुक्रवार को दिन में करीब पांच घंटे बिजली कटौती होने के कारण सरकारी कार्यालयों में भी जेनरेटर चलाकर काम करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे भूड़ स्थित ट्रांसमिशन केंद्र के पास हाइटेंशन लाइन में आग लग गई। जिसके चलते नगर के हाईडिल काॅलोनी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। करीब एक घंटे बाद भी जब बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो बिजलीघर के साथ अधिकारियों के फोन पर भी उपभोक्ताओं के फोन आने लगे। 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद जब अधिकारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग कराई तो हाइटेंशन लाइन में आग लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने समस्या को दूर कराया। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक नगर के शास्त्री नगर, आदर्श नगर, शिवपुरी, रेलवे रोड, राधा नगर, अंसारी रोड, खुर्जा अड्डा, रोडवेज बस अड्डा, अस्पताल रोड, कलक्ट्रेट परिसर, चांदपुर रोड, कोर्ट रोड, लक्ष्मी नगर, टीचर्स काॅलोनी समेत अन्य क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। मामले में बिजली निगम के एसडीओ देवराज ने बताया कि हाइटेंशन लाइन के ब्रेकडाउन के कारण लोगों को परेशानी हुई। लाइन की मरम्मत कराते हुए बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed