{"_id":"573dc26a4f1c1b5758ac7240","slug":"10-thousand-bribe-captured-patwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार रिश्वत लेते कैमरे में कैद पटवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार रिश्वत लेते कैमरे में कैद पटवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
10 हजार रिश्वत लेते कैमरे में कैद पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
पहासू क्षेत्र के खेड़ा गांव में खेत की कुराबंदी के लिए पटवारी की ओर से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पटवारी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए क्लीपिंग बनाई है। मामले में पटवारी के खिलाफ विजिलेंस से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा के जनपद झज्जर स्थित लोहारी गांव निवासी रोहताश सिंह चौहान एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर पुणे में तैनात हैं। उन्होंने खेड़ा गांव में खेती के लिए भूमि खरीदी है। उसमें से 11 बीघे भूमि की कुरेबंदी को लेकर एसडीएम ने आदेश दिए थे।
विज्ञापन
रोहताश सिंह चौहान ने बताया कि कुरेबंदी करने के लिए जब पटवारी मौके पर पहुंचा तो उसने उनके रिश्तेदार प्रजीत कुमार से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर गलत तरीके से कुराबंदी करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पटवारी के दबाव में आकर प्रजीत सिंह ने पटवारी को तहसील परिसर में 10 हजार रुपये थमा दिए। इसके बावजूद वह कुराबंदी के लिए तैयार नहीं हुआ और 40 हजार रुपये की मांग करता रहा। हालांकि, दस हजार रुपये घूस लेते पटवारी का क्लीपिंग पीड़ित ने तैयार कर लिया है।
खेत मालिक रोहताश सिंह चौहान ने चीफ कमिशभनर विजलेंस, कमिशभनर दिल्ली, डिप्टी कमिशभनर बुलंदशहर, एसएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो एसएसपी, एसडीएम आदि से पटवारी के खिलाफ शिकायत की है।