फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 rupee coin removed from the esophagus

Bulandshahar News: आहार नली से निकाला गया 10 रुपये का सिक्का

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
10 rupee coin removed from the esophagus
सिक्का निगलने वाला बच्चा अर्श। स्रोत : परिजन
अनूपशहर। नगर निवासी आठ वर्षीय अर्श बृहस्पतिवार को खेल-खेल में 10 रुपये का एक सिक्का निगल गया। इस छोटी सी लापरवाही से बच्चे की जान भी जा सकती थी। गले में दर्द होने पर बच्चे ने अपने परिजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार रात नगर के एक निजी अस्पताल में बच्चे के गले में अटके सिक्के को निकाल दिया गया। फिलहाल बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुरानी तहसील निवासी नसीम के आठ वर्षीय पुत्र अर्श ने अपनी मां परवेज से खाने की चीज लाने को रुपये मांगे। मां परवेज ने उसे 10 रुपये का सिक्का दे दिया। पिता नसीम ने बताया कि खाने की चीज लाने के लिए अर्श ने सिक्के को मुंह में रख लिया और खेलने लगा। इसी बीच सिक्का गले में जाकर अटक गया। सिक्का अटक जाने पर पुत्र को परेशानी हुई तो उसने बताया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी से बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया कि बच्चे के दर्द अधिक होने पर नगर के एक ईएनटी सर्जन के यहां भर्ती कराया। बृहस्पतिवार रात को बच्चे के गले में अटका सिक्का निकल जाने पर राहत की सांस ली। बताया कि बच्चा अब स्वस्थ है और शुक्रवार सुबह को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed