फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 minutes journey being completed in one hour

Bulandshahar News: एक घंटे में तय हो रहा 10 मिनट का सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
10 minutes journey being completed in one hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ नगर पालिका अधिकारियों की योजनाएं फेल साबित हो रहीं हैं। अक्तूबर-नवंबर में ई-रिक्शा का रूट मैप तैयार किया गया था लेकिन, अब तक उस पर कोई काम नहीं किया गया है। इसका खामियाजा शहर और देहात के लाखों लोगों को उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जाम के कारण कालाआम से स्याना अड्डा तक 10 मिनट के सफर को पूरा करने में 40 मिनट से एक घंटे का समय लग रहा है। स्याना अड्डा रोड पर हर समय जाम के कारण दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य बाजार कालाआम से काली नदी, स्याना अड्डा, भूड़ रोड, चौक बाजार, अंबर सिनेमा रोड, अस्पताल रोड, अंसारी रोड चौराहा समेत अन्य सड़कों पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में बिना भारी वाहनों के आगमन के ही जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

शहर में हजारों की संख्या में ई रिक्शा का संचालन बेतरतीब तरीके से होने से यह समस्या हो रही है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान शहर की सड़कों पर 10 मिनट का सफर पूरा करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है। ऐसे में न केवल स्कूली बच्चे देर से घर पहुंचते हैं बल्कि, अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। जाम के कारण जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना पर नहीं किया गया अमल

शहर में ई रिक्शा के बेतरतीब संचालन से प्रतिदिन सड़कों पर जाम लगा रहता है। अक्तूबर-नवंबर 2023 से पहले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने इसके लिए रूट मैप तैयार किया था, जिससे निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा संचालित हों और लोगों को परेशानी न हो। रूट मैप को केवल कागजों तक ही सीमित कर दिया गया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने भी जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कोई प्लान तैयार नहीं किया है। स्याना रोड पर जाने वाले जितेंद्र, राजीव, रविंद्र ने बताया कि कालाआम से स्याना अड्डा रोड कम चौड़ा है। यहां डिवाइडर लगाने का भी कोई लाभ नहीं है। डिवाइडर हटने से जाम की समस्या कम हो सकती है। साथ ही ई-रिक्शा का रूट मैप भी तैयार होना चाहिए।



मुख्य बाईपास पर भी जाम से लोग परेशान

शहर के मुख्य बाईपास के चौड़ीकरण के लिए खोदाई कर छोड़ने से भी जाम लग रहा है। चलते स्याना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, औरंगाबाद की ओर से आने वाले वाहन चालक मुख्य बाईपास पर जाम से बचने के लिए शहर के अंदर से ही प्रवेश करते हैं। इससे बाजार की सड़कों पर और ज्यादा जाम लगता है।




सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी ने बताया कि ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीओ ट्रैफिक की ओर से योजना बनाई जा रही है। पूर्व में भी अधिकारियों ने योजना बनाई थी लेकिन, उनके ट्रांसफर होने के चलते योजना धरातल पर नहीं उतरी। जल्द ही जाम से लोगों को बचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed