फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.02 lakh poor socialist pension will

1.02 लाख गरीबों को मिलेगी समाजवादी पेंशन

Sat, 02 Jul 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 02 Jul 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
1.02 lakh poor socialist pension will
गरीब आदमी - फोटो : demo pic

इस साल एक लाख दो हजार गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने समाजवादी पेंशन का लक्ष्य 92 हजार से बढ़ाकर 1.02 लाख कर दिया है। समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


जिले में इस बार 10 हजार नए परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना में शामिल किया गया है। इस संबंध में बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, बीबीनगर, डिबाई, गुलावठी, जहांगीराबाद, दानपुर, पहासू, अरनिया, लखावटी आदि ब्लाकों में सर्वे पूरा कर लिया गया है। पात्र परिवारों से मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट नंबर सहित सभी जरूरी जानकारियों का संकलन कर लिया गया है। गौरतलब है कि गत वर्ष 92 हजार गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना के तहत पेंशन दी गई थी।
विज्ञापन


स बार पेंशनर्स का दायरा बढ़ाकर 1.02 लाख किया गया है। समाजवादी पेंशन योजना के तहत पात्र गरीब परिवार की महिला मुखिया को पांच सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। जिन लाभार्थी परिवारोें के बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ते हैं, उन परिवारों की पेंशन में हर साल 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाती है। समाज कल्याण अधिकारी सुमन गुप्ता ने बताया कि शासन से समाजवादी पेंशन का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। शासन ने इस बार 10 हजार का अतिरिक्त लक्ष्य दिया है। सभी ब्लाकों में सर्वे कर लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed