फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Zonal and Sector Magistrate did not reach to see the examination center, arrangements were told OK in the report

बदायूं: परीक्षा केंद्र देखने नहीं पहुंचे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिपोर्ट में ओके बताईं व्यवस्थाएं

Thu, 09 Feb 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Zonal and Sector Magistrate did not reach to see the examination center, arrangements were told OK in the report
- यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों का रोजाना निरीक्षण किए जाने के हैं आदेश
विज्ञापन

- डीएम की सख्ती के बाद भी केंद्रों के निरीक्षण के नाम पर पूरी की जा रही औपचारिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी को शुरू हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी से लेकर फर्नीचर, सीसीटीवी तक की व्यवस्था दुरुस्त रखने का जिम्मा जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। संबंधित मजिस्ट्रेट को निर्देश हैं कि वह रोजाना केंद्रों की स्थिति देखने के बाद शाम को रिपोर्ट करेंगे। बावजूद इसके मजिस्ट्रेट केंद्रों की स्थिति देखने नहीं पहुंचते। डीआईओएस को रिपोर्ट करके वह ओके व्यवस्थाएं बता देते हैं।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के साथ ही परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश डीएम ने दिए थे। डीएम ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट काफी समय पहले ही नामित कर दिए थे। निर्देश दिए थे कि वह रोजाना परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए डबल लॉकर, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। ऐसे में किसी परीक्षा केंद्र पर अगर कोई अव्यवस्था रहती है तो उसको परीक्षा शुरू होने से पहले ही दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले भर में बनाए गए 104 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तहसीलदार, एसडीएम से लेकर एडीएम तक को जिम्मा सौंपा गया। मगर, अधिकांश सेंटरों पर अब तक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार का कहना है कि केंद्रों की निगरानी का जिम्मा जिन्हें सौंपा गया है वह निगरानी कर रहे हैं। वह खुद भी केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई केंद्रों पर नहीं है इंवर्टर की सुविधा, बिजली कटौती में कैसे काम करेंगे सीसीटीवी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के साथ-साथ नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। मगर, कई केंद्र ऐसे हैं जहां अब तक इनवर्टर तक नहीं हैं। उन केंद्रों पर अगर बिजली कटौती हुई तो सीसीटीवी किस तरह काम करेंगे यह भी एक बड़ा सवाल है।


केंद्र व्यवस्थापक ही देख रहे हैं केंद्रों की स्थिति
उघैती। क्षेत्र में माधवराम इंटर कॉलेज व हंस वाहिनी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माधवराम इंटर कॉलेज के वाहृय केंद्र व्यवस्थापक के रूप में शिवशंकर यादव प्रवक्ता एन इंटर कॉलेज को नियुक्त किया गया है। यहां पर भी मजिस्ट्रेट व्यवस्था देखने नहीं पहुंचे हैं। हंस वाहिनी इंटर कॉलेज के वाहृय केंद्र व्यवस्थापक बृजमोहन ने ही व्यवस्थाओं को चेक किया है। दोनों ही केंद्रों की देखरेख का जिम्मा सिर्फ वाह्य व्यवस्थापक ही देख रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने यहां पर फर्नीचर, बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed