{"_id":"5ed693358ebc3e90b43df480","slug":"zarifnagar-police-did-not-register-a-case-of-loot-of-25-lakh-badaun-news-bly4078980187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरीफनगर पुलिस ने दर्ज नहीं किया 25 लाख की लूट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरीफनगर पुलिस ने दर्ज नहीं किया 25 लाख की लूट का मामला
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर पुलिस रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर में हुई लूट के मामले को दबाने के प्रयास में लगी है। मामले में जांच तो दूर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के नाम पर थाने में बैठा लिया है लेकिन मंगलवार शाम तक इसक कोई नतीजा नहीं निकला और न ही कोई कार्रवाई हुई।
रविवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने दहगवां निवासी रिटायर शिक्षक नौशे अली के घर को निशाना बना लिया था। बदमाशों ने परिवार के लोगों को घर में बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया और मौके से भाग गए। मामले की पुलिस को सूचना दी गई तब पुलिस ने परिवार वालों को ही हड़काया और उन पर उल्टे आरोप लगाने शुरू कर दिए। दंपती ने पुलिस को अपने घर के हालात दिखाए और बदमाशों द्वारा की गई लूट के संबंध में आपबीती बताई। इसके बावजूद पुलिस ने नहीं सुना। नौशे अली ने पुलिस को सोमवार सुबह तहरीर दी थी। पुलिस ने उनसे कहा था कि वह पहले मामले की जांच करेंगे। इसके बाद कोई क
ार्रवाई होगी। घटना को हुए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं है। इधर, एसओ जरीफनगर राकेश चौहान का कहना है कि वह मामले की जांच में लगे हैं। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।