{"_id":"61ded3b271e87f5b6a321834","slug":"yuva-mahotsav-badaun-news-bly4722721151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर और रंगोली में शिवांगी तो स्लोगन में शिल्पी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर और रंगोली में शिवांगी तो स्लोगन में शिल्पी बनी विजेता
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता एक्शन प्लान के चौथे दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। साथ ही युवा उत्सव के रूप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मतदाता जागरूकता के लिए बनाए गए पोस्टर में पहला स्थान शिवांगी को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर अंजू व तीसरे स्थान पर प्रशांत रहे। जबकि स्वच्छता विषय पर बनाए गए पोस्टर में पहले स्थान पर अंजू, दूसरे स्थान पर शिवांगी, तीसरे स्थान पर अंशिका सोलंकी रहीं। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पहला स्थान एमए प्रथम वर्ष की शिल्पी सिंह, दूसरा स्थान एकता सक्सेना और तीसरा स्थान राखी को मिला।
इससे पहले स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश जायसवाल ने कहा कि जिस भारतीय दर्शन व संस्कृति से विश्व शांति के साथ मानव धर्म को स्थापित किया जा सकता है उसे स्वामी ने वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वैश्विक मानवीय चेतना को जागृत करने वाले एक ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने धर्म के नाम पर चल रहे ढोंग और पाखंड को बहिष्कृत करते हुए सामाजिक समता और मानवीयता पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
युवा उत्सव के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शिवांगी, अंजू और हेमलता की टोली प्रथम, शिवांगी सक्सेना, साक्षी गुप्ता शिल्पी सिंह, दीपमाला और आंचल वर्मा की टोली द्वितीय रहीं। तीसरा स्थान नीतू को प्राप्त हुआ। संवाद