फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youthful Zeal Alongside Familiar Faces... 17 Castes Accommodated Through 20 Office Bearers

Budaun News: पुराने चेहरों के साथ युवा जोश...20 पदाधिकारियों से 17 जातियों को साधा

Fri, 03 Apr 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youthful Zeal Alongside Familiar Faces... 17 Castes Accommodated Through 20 Office Bearers
शाहजहांपुर। भाजपा ने कुछ पुराने चेहरों को दरकिनार करने के साथ ही जिला महानगर कमेटी घोषित कर दी है। कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और सात मंत्री बनाए गए हैं। दावा है कि 20 पदाधिकारियों में 17 जातियों को साथ लेकर सबका साथ-सबका विकास का संदेश दिया है।
विज्ञापन


17 मार्च 2025 को महानगर अध्यक्ष बनीं शिल्पी गुप्ता की टीम एक साल के बाद घोषित की गई है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरणों को साधने के उद्देश्य से पार्टी ने हर वर्ग के व्यक्ति को शामिल किया है। भगवान दीप कनौजिया, अंशुल चौहान और श्याम बाबू दीक्षित को महानगर महामंत्री बनाया गया है। तीनों ही संगठन में संघर्ष के दिनों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

क्षमा वर्मा, आशीष शुक्ला, मुकेश राठौर, आनंद सिंह, प्रमुदित मिश्रा, वैभव खन्ना, अभिषेक यादव, अवनीश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सपा में महानगर अध्यक्ष पद को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल वर्मा को मंत्री बनाया गया है। इसी पद पर मंजुला बाथम, रामरति पाल, प्रशांत सक्सेना, सुनील लोधी, विश्राम मौर्या, रामबाबू कश्यप और रितेश कुमार वाल्मीकि को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जितेंद्र वर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
69 सदस्य बनाए गए, एक ने किया इन्कार
महानगर कमेटी में 69 सदस्य बनाए गए हैं। पिछली कमेटी में जिला महामंत्री और कई चुनावों में प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने वाले नवनीत पाठक को जगह नहीं दी गई। उनकी पत्नी सुमन पाठक को सदस्य बनाया गया है। सुमन ने राजनीति में रुचि नहीं होने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया था। इसी तरह जिले की कमेटी में रहे डॉ.हेमेंद्र वर्मा को सदस्य बनाया गया है। बसपा से भाजपा में आए रामरक्षपाल, युवा नेता राजकमल वाजपेयी, प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, विभा अग्रवाल, सारंग मिश्रा, नेहा राठौर, दिवाकर सिंह, हरजीत सिंह चौहान, जसमीत साहनी, अनूप गुप्ता, अजय प्रजापति, संतोष दीक्षित आदि को सदस्य बनाया गया है।
--
यह रहा जातीय प्रतिनिधित्व



महानगर कमेटी में ब्राह्मण और अनुसूचित जाति से तीन-तीन पदाधिकारी चुने गए हैं। दो क्षत्रिय, एक कायस्थ, एक खत्री और दस ओबीसी समुदाय के पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

--
पुराने चेहरों के साथ युवाओं की भागीदारी भी सूची में झलक रही है। 20 पदाधिकारियों में 17 जातियों को संगठन में शामिल किया है। अनुभव और युवाओं के उत्साह से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
-शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed