फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth who went to work in a Maharashtra factory goes missing; contractor accused.

Budaun News: महाराष्ट्र की फैक्टरी में काम करने गया युवक लापता, ठेकेदार पर लगाया आरोप

Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to work in a Maharashtra factory goes missing; contractor accused.
अलापुर। महाराष्ट्र की जूस फैक्टरी में काम करने गया उसावां क्षेत्र का युवक करीब एक महीने से लापता है। युवक के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने महाराष्ट्र ले जाने वाले ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उसावां के वार्ड दस निवासी उषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अलापुर क्षेत्र के विशारातनगर का युवक, उसके बेटे सुनील को महाराष्ट्र की एक जूस फैक्टरी में काम दिलाने के लिए ले गया था। 15 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी तय की थी। पीड़िता के अनुसार, काम समाप्त होने के बाद सुनील के साथ गए अन्य मजदूर करीब एक माह पहले घर लौट आए, लेकिन उनका बेटा सुनील नहीं लौटा।
विज्ञापन

बेटे के घर नहीं लौटने पर उन्होंने ठेकेदार से जानकारी की। ठेकेदार ने बताया कि सुनील को फैक्टरी के दूसरे ठेकेदार ने किसी अन्य फैक्टरी में भेज दिया था। उसे सुनील के बारे में अब कोई जानकारी नहीं है। मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर सुनील का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। इसमें जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed