फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gaushala Caretaker arrested for cow death in Budaun

बदायूं: अभिगांव में गोवंश की मौत के मामले में केयर टेकर गिरफ्तार, ब्यौर में संचालक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Sep 2026 06:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 28 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

बदायूं जिले की दो गोशालाओं में गोवंश की मौत के मामले में एक के केयरटेकर को गिरफ्तार किया गया है। दो एनजीओ संचालकों पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता के आरोप हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gaushala Caretaker arrested for cow death in Budaun
आरोपी केयरकेटर दानवीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले में बारिश के दौरान उसावां थाना क्षेत्र के अभिगांव स्थित एनजीओ संचालित गोशाला में 74 गोवंशों की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर केयर टेकर दानवीर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ब्योर की गोशाला में गोवंशों की मौत के मामले में बिनावर पुलिस ने एनजीओ संचालक व केयरटेकर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों मामलों में सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता करने के आरोप लगाए गए हैं। प्रशासन ने दोनों गोशालाओं में 34 गोवंशों की मौत पुष्टि की है। 

विज्ञापन


अभिगांव की गोशाला से संवाददाता हरिशंकर मिश्रा की रिपोर्ट, देखें वीडियो 



ग्राम पंचायत अधिकारी नोसी परवीन ने थाना उसावां में दी तहरीर में बताया कि गांव की अस्थायी गोशाला का संचालन 1 जनवरी 2026 से शारदा सेवा समिति (एनजीओ) की ओर से किया जा रहा है। संचालक प्रियंक कौशिक और केयरटेकर दानवीर हैं। तहरीर के अनुसार 26 सितंबर को गोशाला में 428 गोवंश मौजूद थे, जिनके रख-रखाव के लिए सरकार की ओर से प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। 
विज्ञापन


इस हिसाब से प्रतिदिन 21,400 रुपये और प्रति माह 6,42,000 रुपये की धनराशि दी जाती है। आरोप है कि संचालकों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया और क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उनकी उचित देखभाल नहीं की। बारिश से बचाव के कोई प्रबंध नहीं किए गए। 27 सितंबर को लगातार बारिश और चारा-पानी न मिलने से 20 गोवंशों की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोवंश के प्रति क्रूरता और सरकारी धन के गबन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच एसआई सुनील कुमार चौधरी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्योर गांव के प्रशासक ने कराई रिपोर्ट 
ग्राम पंचायत ब्योर के प्रशासक तनजीम अली ने थाना बिनावर में तहरीर देकर बताया कि गांव में जन कल्याण एवं विकास समिति (एनजीओ) की ओर से अस्थायी गोशाला का संचालन किया जा रहा है। बताया कि 26 सितंबर गोशाला में 223 गोवंश मौजूद थे, जिनके लिए प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। संचालक 21 नवंबर 2025 से गोशाला चला रहा है। 

आरोप है कि संचालक ने क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उचित देखभाल नहीं की और मौसमी प्रकोप से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए। 27 सितंबर को लगातार बारिश और चारा-पानी न मिलने से 14 गोवंशों की मौत हो गई। सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed