{"_id":"63e116748bd774568060257d","slug":"youth-tried-self-immolation-by-pouring-petrol-in-sahaswan-kotwali-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: थाने बुला की मारपीट और मांगी रिश्वत, नाराज युवक ने कोतवाली में खुद को लगाई आग; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: थाने बुला की मारपीट और मांगी रिश्वत, नाराज युवक ने कोतवाली में खुद को लगाई आग; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
Mon, 06 Feb 2023 08:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:32 PM IST
सार
आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। थाने में पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिर उससे 35 हजार रुपये और मांगे, जबकि वह इससे पहले 50 हजार रुपये दे चुका था। उसने परेशान होकर पिकअप में रखी केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं की सहसवान कोतवाली में सोमवार शाम 32 वर्षीय श्रीपाल ने केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने कंबल आदि डालकर बमुश्किल आग बुझाई। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां से हालत देखकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न और रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
श्रीपाल यादव पुत्र श्योराज कोतवाली क्षेत्र के गांव केशों की मढ़ैया का निवासी है। उसके भाई अनेकपाल के मुताबिक 25 नवंबर 2022 को उसके गांव के महेश, उसके बेटे राजवीर और दुर्वेश ने आकर उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी थी। इस संबंध में उसने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद विगत 19 जनवरी को भी आरोपियों ने उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। तो भी उसने एफआईआर दर्ज कराई लेकिन कोतवाली पुलिस ने उन्हीं धाराओं में उसके परिवार वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
आरोप है कि इसकी विवेचना के दौरान एसएसआई दिगंबर सिंह ने दूसरे पक्ष से रुपये लेकर उनका मामला खत्म कर दिया और दूसरे पक्ष की ओर से कुछ धाराएं और बढ़ा दी। उनके घर दबिश दी गई। उसके परिवार वालों का उत्पीड़न किया गया। एसएसआई, प्रभारी इंस्पेक्टर और सीओ तक ने उनकी ओर से कार्रवाई करने के एक लाख रुपये मांगे। पचास हजार रुपये वह दे भी चुके थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद एसएसआई ने सोमवार शाम श्रीपाल को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। वह अपनी पिकअप लेकर कोतवाली पहुंचा। पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिर उससे 35 हजार रुपये और मांगे। इसी दौरान उसने परेशान होकर पिकअप में रखी केरोसिन निकालकर आग लगा ली। अब उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है।