{"_id":"6add1bcb18cf867766034a9b","slug":"following-an-argument-that-broke-out-after-consuming-alcohol-a-father-hacked-his-only-son-to-death-with-an-axe-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176157-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब पीने के बाद हुए विवाद में पिता ने कुल्हाड़ी से इकलौते बेटे को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब पीने के बाद हुए विवाद में पिता ने कुल्हाड़ी से इकलौते बेटे को काट डाला
विज्ञापन
राम अवतार फाइल फोटो
उसहैत (बदायूं)। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव बची झझरउ में शुक्रवार रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पिता नरेश ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर इकलौते बेटे राम अवतार की हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पिता को पुलिस ने गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
आरोपी को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब पीकर बेटा उसे और परिवार को कई बार पीट चुका था। उसी खुन्नस में शराब के नशे में उसने कहासुनी पर बेटे की जान ले ली।
राम अवतार की पत्नी मंजू ने बताया कि उसके ससुर नरेश कुमार परिवार के साथ करीब 15 साल पहले बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नरऊ रोड के पास किराये पर रहने आ गए थे। उसके पति राम अवतार ई-रिक्शा चलाते थे, जबकि आरोपी ससुर नरेश शहर में सब्जी बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
मंजू ने बताया कि पति ने किस्तों पर ई-रिक्शा लिया था। वह और उसकी सास उर्मिला घरों में जाकर झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती हैं। मंजू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह पति से गांव से गेहूं लाने की बात कहकर काम पर चली गई थी। उधर, ससुर नरेश सब्जी का ठेला लगाने के लिए सब्जी मंडी चले।
मंजू ने बताया कि शनिवार सुबह गांव से देवर ने फोन कर पति की हत्या करने की जानकारी दी। उसी ने हमें बताया था कि राम अवतार और पिता नरेश ने गांव के घर में खूब शराब पी थी। शराब पीने के बीच किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा शुरू हुआ, जिसकी आवाज घर के बाहर तक आ रही थी। ससुर ने पति की हत्या करने के बाद गांव से भागने के दौरान कई ग्रामीणों को बेटे की हत्या करने की बात बताई थी। मंजू ने बताया कि पति के पीछे उसके ससुर गांव में किस वक्त पहुंचे उसे यह जानकारी नहीं है। बताया कि उसके काम पर जानेे के दौरान वह सब्जी मंडी में ठेला लगाने निकले थे।
हत्याकांड में आरोपी से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बेटे के द्वारा शराब के नशे में अक्सर मारपीट कर उत्पीड़न करने की बात कही है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी, बदायूं