{"_id":"61bb89c5ee6f4a17567c5493","slug":"youth-shot-dead-in-kunwargaon-badaun-news-bly469484323","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरगांव में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवरगांव में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
शिवम उर्फ शनि फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कैली में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे 18 वर्षीय शिवम उर्फ शनि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिवम खाना खाकर घर से कुछ दूर स्थित परचून की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। इसी दौरान गांव के व्यक्ति ने लौटते समय रास्ते में गोली मार दी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसेे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। देर रात मौके पर एसएसपी भी पहुंच गए।
ग्राम कैली निवासी शिवम उर्फ शनि 18 पुत्र रामवीर पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह अपने भाइयों के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे शिवम खाना खाकर घर से बाहर निकला। वह टहलते हुए कुछ सामान लेने के लिए गांव में मंदिर के नजदीक परचून की दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान से सामान खरीदा और घर की ओर चल दिया। इसी दौरान पीछे से आए गांव के विषपाल सिंह ने तमंचा निकालकर शिवम को पेट में गोली मार दी। इससे शिवम वहीं लड़खड़ाकर गिर गया। ये देखकर मौके पर मौजूद लोग उस ओर दौड़े। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी उनको धक्का देते हुए मौके से भाग गया। सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह शिवम को तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इधर, हत्या की सूचना पर कुंवरगांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने तमाम लोगों से जानकारी जुटाई लेकिन अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। रात साढ़े नौ बजे एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान व सीओ आलोक मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। परिवार वाले भी किसी रंजिश से होने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी करने में लगी है।
विज्ञापन
कुंवरगांव के कैली गांव में युवक की हत्या कर दी गई है। इस मामले में गांव के ही विषपाल नाम के व्यक्ति पर आरोप लग रहा है। हालांकि वजह को लेकर अनिश्चितता है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी