{"_id":"6a7f673f739f4780e80dccb7","slug":"youth-run-over-by-scorpio-after-stepping-out-of-car-on-ganga-expressway-dies-badaun-news-c-123-1-bdn1038-170807-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार से उतरे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार से उतरे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
सूर्य प्रताप फाइल फोटो
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र में टॉयलेट करने के लिए कार से उतरे युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक स्कॉर्पियो को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोठा गांव निवासी सूर्य प्रताप पुत्र हरीश सिंह अपने दोस्तों के साथ दातागंज से कार से घर लौट रहे थे। मूसाझाग क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 195 और 196 के बीच उन्हें टॉयलेट लगी। सूर्य प्रताप एक्सप्रेस-वे पर एक किनारे कार रोककर नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मूसाझाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भागे आरोपी चालक के लिए टीमें गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।