फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth panicked upon seeing a snake, fell from the roof onto the road, and died.

Budaun News: सांप देखकर घबराया युवक छत से सड़क पर गिरा, मौत

Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth panicked upon seeing a snake, fell from the roof onto the road, and died.
विक्रम सिंह फाइल फोटो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में रविवार की रात छत पर सांप देखकर घबराया युवक सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण सर्पदंश आया है।
विज्ञापन

गांंव शेखूपुर निवासी केहरी सिंह का बेटा विक्रम सिंह (32) राजमिस्त्री का काम किया करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। रविवार की रात करीब नौ बजे विक्रम घर की छत पर सोने गया था। इसी दौरान उसने छत पर सांप देख लिया। बचने के प्रयास में वह घबराकर छत से सीधे नीचे सीसी रोड पर जा गिरा।
विज्ञापन

विक्रम के तहेरे भाई अमर सिंह ने बताया कि गिरने की आवाज आने पर छत पर जाकर देखा तो वहां सांप था और विक्रम नीचे सड़क पर गिरा हुआ था। इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे सेफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह ने बताया कि वह विक्रम को सेफई और अलीगढ़ न ले जाकर सीधे बरेली ले गए। बरेली पहुंचने पर निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत सांप के काटने से हुई या छत से गिरने से, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत कारण सर्पदंश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed