फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth murdered and thrown on track

हत्या कर युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकी!

Wed, 02 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 02 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
थाना फैजगंज बेहटा के गांव ढोरनपुर में जुए में हार-जीत को लेकर हुए विवाद में हर प्रसाद नाम के युवक की हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि हरप्रसाद ने खुदकुशी की है। मामले में पड़ताल की जा रही है।  थाना फैजगंज बेहटा के गांव ढोरनपुर निवासी हर प्रसाद (35) पुत्र राधेश्याम कश्यप को गांव के ही तीन लोग मंगलवार शाम घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह हरप्रसाद का शव गांव के पास रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला। मृतक की मां छोटी देवी का आरोप है कि सोमवार को हरप्रसाद का जुआ में हार-जीत को लेकर गांव के तीन सगे भाइयों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसे खुदकुशी साबित करने के लिए शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। छोटी देवी ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर थाने में दी है। इधर, एसओ फैजगंज बेहटा प्रदीप यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी।    
विज्ञापन

सोमवार शाम भी हुआ विवाद और मारपीट
आसफपुर। गांव के कुछ लोगों की मानें तो हरप्रसाद सोमवार को गांव के ही तीन लोगों के साथ पड़ोसी गांव सुरैनी पापड़ी गया था। यहां से इन लोगों ने यहां से शराब खरीदी। सभी लोग ने नगला जैत के पास शराब पी। यहां जुआ में हार-जीत के दो दिन पुराने विवाद पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। तीनों सगे भाई इसके बाद मंगलवार रात हर प्रसाद को फिर से बुलाकर ले गए।    
विज्ञापन

प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप यादव, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed