फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth missing, report against four

युवक लापता, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 03 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth missing, report against four
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में प्रेमिका के साथ गया युवक चार माह से लापता है। उसके परिवार वालों का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने ही युवक को कहीं गायब कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लड़की के भाई समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर में पुराने डाकघर वाली गली निवासी तारावती रस्तोगी पत्नी रामचंद्र के मुताबिक उनके धेवते अनुज की शहर के एक युवक से दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। दोस्त की बहन अनुज से प्रेम करने लगी थी। उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। अनुज ने इनकार किया तो लड़की ने जान देने की धमकी दी। उन्हें काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। लड़की 26 जुलाई 2021 अनुज को लेकर कहीं चली गई लेकिन उसके परिवार वालों ने लड़की का पता लगा लिया। उन्होंने लड़की को अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा दिया लेकिन अनुज को गायब कर दिया। अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। उन्होंने इसकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। उल्टे अनुज के परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लकड़ी के भाई समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed