{"_id":"68ed65dddb992fd41906fd27","slug":"youth-missing-from-andhra-pradesh-five-including-wife-and-father-in-law-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1035-148917-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंध्र प्रदेश से युवक लापता, पत्नी और ससुर समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंध्र प्रदेश से युवक लापता, पत्नी और ससुर समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी। शादी के बाद कामकाज के सिलसिले में पत्नी और ससुरालियों के साथ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचा युवक लापता हो गया। लापता होने से पहले ससुरालियों ने कहासुनी होने पर उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। बेटे की खोजबीन के दौरान युवक के पिता को भी पीटकर भगा दिया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल निवासी जाहिद पुत्र जाकिर की शादी 16 जून 2025 को बदायूं में लालपुल इलाके की रानी पुत्री शकील कुरैशी के साथ हुई थी। जाकिर ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग जाहिद और रानी को अपने साथ आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ले गए थे।
आरोप है कि चार सितंबर को जाहिद और रानी में कहासुनी हुई। उनके बाद ससुरालियों ने जाहिद का मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया गया। जाकिर को यह बात दो दिन बाद पता चली। इस घटना के बाद से जाहिद लापता है। बेटे के साथ अनहोनी से आशंकित जाकिर खोजबीन करते हुए जाहिद की ससुराल पहुंचे तो घर पर बहु रानी समेत पूरा परिवार मिला। उनके साथ हाथापाई भी की गई। बेटे जाहिद का सुराग नहीं लगने पर जाकिर ने पुलिस से शिकायत भी की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज दिया। पुलिस ने लापता जाहिद के ससुर शकील, साले समीर और शहजान, फूलबानो, पत्नी रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की पिटाई
- उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बहन के छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि रविवार शाम जब घटना के बारे में पता लगा तो आरोपियों का विरोध किया। आरोपियों ने उसकी सरेराह पिटाई कर दी। युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।