{"_id":"65f5e5652a8b0cd4e8078a4b","slug":"youth-injured-under-suspicious-circumstances-accused-of-shooting-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115284-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल, गोली मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल, गोली मारने का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। उसने अपने नजदीकी गांव के व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्राम चितरी निवासी आरपी शर्मा शुक्रवार रात करीब दस बजे अपनी मां के साथ हजरतपुर थाने पहुंचा। उसने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी नजदीकी गांव का व्यक्ति आया और उसे गोली मारकर चला गया। गोली उसके हाथ में लगी है। इस पर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। युवक के खिलाफ भी लूट और पुलिस मुठभेड़ समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। संवाद