{"_id":"62f29e5ad231d64ccc3b7084","slug":"youth-injured-in-bike-collision-dies-during-treatment-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कावड़ियों को देखने गया था मनसानगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कावड़ियों को देखने गया था मनसानगला
Tue, 09 Aug 2022 11:20 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:20 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव धुरेला निवासी अनिल पुत्र ओमसरन रविवार को कावड़ियों को देखने के लिए मनसानगला आया था। यहां से शाम के समय वह अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
उसावां थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक सड़क हादसे में घायल 37 वर्षीय अनिल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव धुरेला निवासी अनिल पुत्र ओमसरन रविवार को कावड़ियों को देखने के लिए मनसानगला आया था। यहां से शाम के समय वह अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी बाइक में सामने से दूसरी बाइक की टक्कर लग गई, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन