फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth injured by bullet dies during treatment

Budaun News: गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 24 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by bullet dies during treatment
बिनावर। 13 दिन पहले बरात में डांस के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बरेली में बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी के मुताबिक, मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी चौक ब्रह्मपुर निवासी सहज सैफी के घर से 11 अक्तूबर काे बरात बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार निवासी इसरार सैफी के यहां आई थी। बरात में डांस के दौरान कई युवक तमंचे से फायरिंग करने लगे। इसी दौरान बरात में आए युवक सहजान (26) को गोली लग गई।
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजन उसको बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता इसरार के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ सिटी रजनेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। अब मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed