फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth Injured After Falling from Roof; Referred to District Hospital

Budaun News: छत से गिरकर युवक घायल, जिला अस्पताल किया रेफर

Thu, 04 Jun 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth Injured After Falling from Roof; Referred to District Hospital
बिल्सी। ग्राम नगला जाटान में मंगलवार देर रात एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरपाल पुत्र डंबर सिंह मंगलवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान जीने के पास उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में उसके सीने में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल लेकर आए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed