{"_id":"617842f5a4581d4678220ed2","slug":"youth-hanged-himself-to-death-in-nekpur-badaun-news-bly4642401157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर में युवक ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकपुर में युवक ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में सोमवार रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। इस पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चकवा निवासी मुकेश (28) करीब एक साल से नेकपुर मोहल्ले की गली नंबर सात में किराये पर रह रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक मुकेश ने सात साल पहले गूरा नवीगंज निवासी प्रीति से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों पिथौरागढ़ चले गए। एक साल पहले लौटकर आए तो नेकपुर मोहल्ले में किराये पर मकान ले लिया और मुकेश महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने लगे। मुकेश के एक पांच साल का बेटा भी है। पड़ोसियों के मुताबिक अक्सर दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी क्र म में मुकेश ने सोमवार रात उसी मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। जब प्रीति ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
नेकपुर मोहल्ले में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। प्रथम दृष्टतया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई उसके अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी