{"_id":"673a60acbb566e69bc04d41b","slug":"youth-gets-trapped-in-rotavator-breaks-into-pieces-dies-painfully-badaun-news-c-123-1-bdn1007-129535-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोटावेटर में फंसकर युवक के हुए कई टुकड़े, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोटावेटर में फंसकर युवक के हुए कई टुकड़े, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव निजामपुर में रविवार की रात आठ बजे ट्रैक्टर से रोटावेटर हटवाते वक्त युवक फंस गया। रोटावेटर में फंसकर युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।
थाना निजामपुर निवासी चुन्नी रविवार की रात खेत की रोटावेटर से जुताई करके घर आए थै। उसके घर के पास में ही गांव का ही बिलाल (24) पुत्र पप्पू अली खड़ा था। चुन्नी ने बिलाल को ट्रैक्टर से रोटावेटर हटवाने के लिए बुला लिया। चलते ट्रैक्टर से रोटावेटर बिलाल हटवा रहा था। इसी बीच वह रोटावेटर में फंस गया और उसका पूरा शरीर कट गया। शरीर के कई हिस्से हो गए। मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। अभी तक मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज ने बताया कि अभी तक मामले की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।