फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth from Badaun dies in chemical tank blast in Karnataka

Budaun News: कर्नाटक में केमिकल टैंक ब्लास्ट में बदायूं के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 Feb 2026 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 01:03 PM IST
सार

मध्य कर्नाटक के कारकेट स्थित एक फैक्टरी में केमिकल टैंक में ब्लास्ट होने से बदायूं के युवक की मौत हो गई। वह वहां काम करने गया था। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Youth from Badaun dies in chemical tank blast in Karnataka
मृतक कल्लू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

कर्नाटक के करेकाटे स्थित एक फैक्टरी में केमिकल टैंक में ब्लास्ट हो गया। हादसे में बदायूं के युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। यह लोग वहां काम करने गए थे। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कर्नाटक के केरेकाटे गांव के पास फैक्टरी में केमिकल टैंक में अचानक हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों में बदायूं थाना अलापुर के गांव गभियाई निवासी कल्लू (30) पुत्र मासूक अली भी शामिल है। इस हादसे में गांव के ही कासिम अंसारी (25) पुत्र जमीर घायल हो गया। जबकि बिहार के रहने वाले दो लोग भी इस विस्फोट में मारे गए हैं।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के बाद भेजा जाएगा शव
ककराला निवासी ठेकेदार गुड्डू ने परिजनों को बताया कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव को विमान से भेजा जाएगा।

मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे कल्लू
हादसे में जान गंवाने वाले कल्लू मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। कल्लू की तीन बेटियां और एक बेटा है।

कल्लू की आर्थिक स्थिति है बेहद खराब
कल्लू की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। घर में खपरैल पड़ी है। परिजनों ने बताया कि जमीन भी नहीं है। कल्लू की मौत के बाद परिवार को रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय ने बताया कि कर्नाटक में हुए केमिकल टैंक ब्लॉस्ट में जिले के एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। इस मामले में तहसील प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed