फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth from Alinagar, who had settled in Uttarakhand, murdered over a land dispute.

Budaun News: उत्तराखंड जाकर बसे अलीनगर के युवक की जमीन के झगड़े में हत्या

Sun, 27 Sep 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth from Alinagar, who had settled in Uttarakhand, murdered over a land dispute.
बदायूं/ बाजपुर। उत्तराखंड के बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी क्षेत्र के छोई रोड स्थित फार्म हाउस में शुक्रवार रात करीब 12 बजे जमीन के झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बड़े भाई पर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

24 साल पहले जिला बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी राजू यादव (40) पुत्र खिमानी सिंह का परिवार उत्तराखंड जाकर बस गया था। राजू यादव फार्म हाउस में नाैकरी करता था। साथ में उसका बड़ा भाई खूब सिंह भी रहता है। दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बड़े भाई ने राजू पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई और शव मोर्चरी भेजा। सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है राजू तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल पहले उत्तराखंड में बस गया था खिमानी सिंह का परिवार
अलीनगर प्रशासक कालीचरण ने अनुसार, 24 साल पहले खिमानी सिंह परिवार उत्तराखंड में जाकर बस गया था। गांव में परिवार का एक कच्चा मकान था और आठ बीघा जमीन थी, जिसे पूर्व में ही बेचकर वह उत्तराखंड में रह रहा था। लंबे समय से इस परिवार का गांव में आना-जाना नहीं था। प्रशासक के अनुसार, परिवार ने बेची हुई जमीन से उत्तराखंड में जमीन खरीदी थी। उन्होंने बताया कि आज गांव इनके परिवार को बुजुर्गों के अलावा नई पीड़ी में बहुत ही कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed