{"_id":"68fa839524da1ec29b04d671","slug":"youth-dies-potato-trader-accused-of-beating-to-death-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149532-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक की मौत, आलू व्यापारी पर पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक की मौत, आलू व्यापारी पर पीटकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारबारा की साप्ताहिक बाजार में शराब के नशे में गाली दे रहे एक बीमार युवक को आलू व्यापारी ने उसका हाथ पकड़कर भगा दिया। घर पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर हत्या की सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस व डायल 112 पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों ने आलू व्यापारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव ज्योरा पारबारा निवासी रामपाल (40) पुत्र साबंती का पिछले समय से टीबी का इलाज चल रहा था। इसके बाद भी वह शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। बृहस्पतिवार को वह साप्ताहिक बाजार में पहुंच गया। आरोप है कि वहां वह व्यापारियों से गाली-गलौज करने लगा। एक आलू विक्रेता ने उनका हाथ पकड़कर घर जाने को कहा। इसके बाद वह घर को चल दिया।
घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी कि एक आलू व्यापारी ने रामपाल के साथ बाजार में मारपीट की है, जिसमें उसकी मौत हो गई है। मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि आलू विक्रेता ने उसके साथ मारपीट की, गुम चोटें आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस की जांच में बाजार में मौजूद लोगों का कहना है कि वह शराब के नशे में गाली दे रहा था। हाथ पकड़कर उनको घर जाने को कहा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया युवक की मौत बीमारी से होना लग रहा है।