{"_id":"66352c72bb8c28556a023803","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118131-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में नगला चोई की पुलिया के नजदीक शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। अभी उसका नाम पता नहीं चला है। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है।
बाइक सवार युवक शुक्रवार रात करीब नौ बजे उस्मानपुर की ओर से आ रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि उसकी बाइक नगला चोई की पुलिया के नजदीक पहुंची थी। तभी किसी वाहन की टक्कर लग गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। युवक की उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है। मौके से बरामद बाइक वैरपुर मानपुर निवासी वीर सिंह की है। उसके आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। संवाद
कार से टकराकर बाइक सवार तीन घायल
बदायूं। मुजरिया थाने के नजदीक चौराहे पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार हरीराम मुरादाबाद जिले में मझोला का रहने वाला है। वह शुक्रवार शाम बाइक लेकर घर लौट रहा था। उसकी बाइक पर पत्नी और साली भी बैठी थी। बाइक चौराहे पर पहुंची थी, तभी कार की टक्कर लग गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। संवाद