{"_id":"65586e1481db2dd76301e475","slug":"youth-dies-due-to-falling-beam-of-under-construction-house-in-budaun-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्माणाधीन मकान का बीम गिरा, नीचे दबकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्माणाधीन मकान का बीम गिरा, नीचे दबकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Sat, 18 Nov 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:26 PM IST
सार
बदायूं के गांव दियोरिया असगुना में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां श्यामवीर के निर्माणाधीन मकान का बीम गिर गया, जिसके नीचे दबने से उनके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
योगदास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया असगुना में शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान का बीम गिर गया, जिसके नीचे दबकर 18 वर्षीय युवक योगदास की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव दियोरिया असगुना निवासी योगदास के पिता श्यामवीर ने करीब एक सप्ताह पहले ही अपने मकान का निर्माण शुरू कराया था। उसकी दीवारें चुनी जा चुकी थीं। बरामदे के आगे बीम पड़ चुका था। अब उस पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: रात में किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब दस बजे राजमिस्त्री बीम के ऊपर चिनाई करने की तैयारी कर रहे थे। योगदास बीम के नीचे खड़ा था। उसी दौरान अचानक बीम भरभराकर गिर गया, जिससे दबकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन