फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies due to electrocution

Budaun News: करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 15 Nov 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
मितुल का फाइल फोटो।
दबतोरी। गांव में आई बरात के स्वागत सत्कार में लगा युवक पंडाल के पीछे लघुशंका करने के लिए गया। यहां एक किसान ने खेत में जानवरों से बचाव के लिए बिजली के तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था। युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंचे खेत स्वामी के भाई ने भी तार को छूकर देखा तो उसको झटका लगा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर के प्रधान गोपीचंद की बेटी की बुधवार रात गांव में बरात आई थी। बरात चढ़ने के बाद खाने की व्यवस्था पंडाल में चल रही थी। गांव निवासी मितुल (23) भी पंडाल में बरात के खान पान की व्यवस्था देख रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे वह पंडाल के पीछे लघुशंका करने के लिए गया। पंडाल के पीछे जगदीश सिंह का खेत है। फसल को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए उसने चारों ओर तार लगा रखा है। रात को वह इसमें करंट छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघुशंका के बाद मितुल इसी तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पंडाल के पीछे खेत में मितुल को पड़ा देख लोगों ने प्रधान गोपीचंद को बताया।
प्रधान ने जब उसे उठाने के लिए पकड़ा तो उन्हें भी करंट लग गया। सूचना मिलते ही कृष्ण मुरारी का भाई अरविंद वहां पहुंच गया। उसने तारों को छुआ तो उसे भी करंट लगा। उपस्थित लोगों ने अरविंद को डंडा मारकर तारों से छुड़ाया। परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम प्रधान गोपीचंद ने बताया कि मितुल के पिता मेवाराम दृष्टिहीन हैं। मितुल खेतीबाड़ी व मजदूरी करता था। मितुल की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मितुल का फाइल फोटो।

मितुल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed