{"_id":"658c58bdb8f47e462c022463","slug":"youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-fog-badaun-news-c-123-1-sbly1004-10539-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात मुजरिया थाना क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय मुकेश कुमार की जान चली गई। कोहरे में टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चला।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावली निवासी मुकेश कुमार खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह मंगलवार शाम बाइक लेकर मुजरिया आए थे। यहां काम निपटाने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सड़क पर घना कोहरा था। इससे सामने का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
उनकी बाइक मुजरिया चौराहे के नजदीक पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक अपने वाहन को दाैड़ा ले गया। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
बाद में सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। रात शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बुधवार दोपहर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा दिया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।