बदायूं में हादसे: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल; पिकअप ने सिपाही को कुचला, हालत नाजुक
बदायूं के कादरचौक इलाके में शुक्रवार रात अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हो गए। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी साथी घायल हो गया। दूसरी घटना में पिकअप की टक्कर से सिपाही और होमगार्ड घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार ने बाइक को जोरदार टककर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी दीपेश के रूप में हुई। उसका साथी विशाल घायल हुआ है।
दोनों युवक बदायूं रोड पर निजामाबाद स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिकअप ने सिपाही और होमगार्ड को रौंदा
कादरचौक क्षेत्र में दूसरा हादसा ब्लॉक के पास हुआ। रात में कादरचौक थाने के सिपाही सचिन पोसवाल और होमगार्ड राजकुमार चीता बाइक से गश्त कर रहे थे। ब्लॉक के पास पिकअप गाड़ी ने चीता बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही पिकअप के पहिये के नीचे फंस गया। बमुश्किल उसे निकाला गया।
घायल सिपाही को हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश शुरू कर दी है।