फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after coming into contact with a live wire hanging near the meter.

Budaun News: मीटर के पास लटकते तार में आ रहे करंट से युवक की मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with a live wire hanging near the meter.
जगवीर। फाइल फोटो
ओरछी। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव कनुआ खेड़ा में मंगलवार की शाम एक युवक की घर के बाहर बिजली मीटर के पास लटकते तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। अकेले कमाने वाले युवक की मौत से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

गांव कनुआ खेड़ा निवासी जगवीर (30) पुत्र ओमपाल का झोंपड़ी नुमा घर है। बाहर जाकर मजदूरी से जो कमाता था, उसी से परिवार का पालन-पोषण होता था। मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे वह घर लौटा तो लो-वोल्टेज आ रहा था। बिजली आने पर वह मीटर देखने पहुंचा। बताते हैं कि मीटर के पास बिजली के नंगे तार लटक रहे थे। उजाला कम होने के कारण धोखे से उसका हाथ करंट वाले तार से छू गया। वह झटका खाकर वहीं गिर गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में संभल जिले के चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक जगवीर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के पास मात्र एक बीघा कृषि भूमि है, जिससे गुजारा संभव नहीं था। इसलिए जगवीर मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। वह अपने पीछे पत्नी गुड़िया और पांच बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में मौत होने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-28



म्यूजिक सिस्टम बजाते समय करंट लगने से युवक की मौत
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह, गोशाला रोड पर बुधवार को करंट की चपेट में आने से शिवम कश्यप (20) पुत्र जगपाल कश्यप की मौत हो गई। शिवम चार बहनों के बीच अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताते हैं कि बुधवार की दोपहर शिवम घर में म्यूजिक सिस्टम के तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से शिवम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए पहले नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। परिजन शिवम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी। वह शायद पोस्टमॉर्टम कराना नहीं चाहते हैं। संवाद

जगवीर। फाइल फोटो

जगवीर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed