{"_id":"65083be3698ebf1db30b40ea","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4504-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
बिनावर क्षेत्र के मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलगांव और घटपुरी के बीच हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मलगांव और घटपुरी के बीच सोमवार सुबह रजत (23) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह सुबह घर से टहलने निकला था। परिवार वालों के मुताबिक युवक को कम सुनाई देता था। इससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और उसकी चपेट में आ गया।
रजत पुत्र प्रमोद सिंह ग्राम घटपुरी का रहने वाला था। वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। परिवार वालों का कहना है कि रजत को कम सुनाई देता था। इससे परिवार वाले भी काफी परेशान थे। वह उसको ज्यादा काम करने की नहीं कहते थे। क्योंकि कभी उसको समझाना और बताना मुश्किल हो जाता था।
परिवार वालों के मुताबिक रजत सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से चाय पीकर टहलने निकला था। वह रेलवे लाइन की पटरी किनारे टहलते हुए घटपुरी और मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के बीच पहुंच गया। इसी दौरान बरेली से कासगंज जा रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन को रुकवा लिया और युवक का शव ले जाकर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर रखवा दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना सुनकर रेलवे क्रॉसिंग पर तमाम लोग पहुंच गए। तब कुछ लोगों ने रजत की पहचान की। बाद में सूचना देकर उसके परिवार वालों को बुला लिया गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि युवक को कम सुनाई देता था। इससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी कटकर मौत हो गई। फिलहाल उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।