{"_id":"6836afd374a07daf8d007a4d","slug":"youth-died-by-drowning-in-the-ganga-at-kachla-ghat-in-budaun-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला घाट पर गंगा में डूबा कासगंज का युवक, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला घाट पर गंगा में डूबा कासगंज का युवक, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव
Wed, 28 May 2025 12:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 May 2025 12:10 PM IST
सार
बदायूं के कछला घाट पर मंगलवार दोपहर गंगा में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। वह दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने निकाला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में कछला घाट पर कासगंज का युवक मंगलवार को गंगा में स्नान करते समय बह गया। देर शाम तक उसकी तलाश की गई लेकिन सुराग लहीं लग सका। बुधवार को राज्य आपदा मोचन बल की टीम कछला गंगा घाट पर पहुंची। युवक की तलाश शुरू की। करीब 11 बजे युवक के शव को गंगा से बरामद कर लिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसा रेलवे पुल से पश्चिम दिशा में इंग्लिश बाबा के आश्रम के पास मंगलवार दोपहर हुआ था। कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनगर निवासी आशीष पुत्र हरीसिंह, सूरज पुत्र लालचंद्र और धर्मेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण बाइक कछला घाट पर नहाने पहुंचे थे। तीनों दोस्त गंगा नहाने के लिए रेलवे पुल से काफी आगे बढ़ गए। डुबकी लगाते समय धर्मेंद्र (18) गहराई में जाकर बहने लगा तो सूरज और आशीष ने शोर मचाया। कई श्रद्धालु भी आ गए, लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं पाया।
विज्ञापन
देर शाम तक होती रही तलाश
जानकारी के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों और नाविकों को भी मौके पर बुला लिया। गोताखोरों ने दोपहर बाद से ही धर्मेंद्र की खोजबीन शुरू कर दी। आशीष ने फोन करके धर्मेंद्र के पिता समेत परिजनों को बुला लिया। एसडीएम मोहित कुमार की मौजूदगी में शाम तक चले तलाशी अभियान के दौरान भी लापता धर्मेंद्र का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहीं पर पिछले दिनों एक बच्ची बह गई थी। उसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। बुधवार को करीब 11 बजे राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने तलाश शुरू की। इस दौरान गंगा से युवक का शव बरामद कर लिया। शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।