फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth dialogue program

युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गिनाए स्वच्छता के फायदे

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
youth dialogue program
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ? - फोटो : BADAUN
बदायूं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत के लिए युवा संवाद विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें शेखूपुर विधायक ने स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के एनएसएस समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला बौद्धिकता से युक्त युवा शक्ति का वह संगठन है जो आजादी मिलने के बाद देश की हर समस्याओं पर सचेत होकर उसके निदान की दिशा में तत्पर रहता है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के स्वयंसेवी अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान रखते हैं। विशिष्ट अतिथि शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि भारत को एक स्वस्थ व स्वस्थ राष्ट्र बनाने के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका की अति आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवी अर्जुन सिंह, गीतांजलि सिंह और स्नेहा पांडे को सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि एनएसएस व नेहरू युवा केंद्र दोनों भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा संचालित होते हैं। दोनों का लक्ष्य युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से सभ्य समाज का निर्माण कर भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने विचारों को व्यक्त किया। स्वच्छता के विषय में नए-नए प्रयोग करने के लिए अतिथियों के साथ डॉ. राकेश कुमार जायसवाल व अन्य प्राध्यापकों ने सुझाव दीजिए। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर डॉ. डॉली, डॉ. सचिन राघव, डॉ. प्रेमचंद्र, डॉ. संजय कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मिथिलेश, डॉ. गौरव कुमार सिंह, संजीव शाक्य, ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed