{"_id":"688a738d4add4b42a00af3fc","slug":"youth-constantly-chasing-the-woman-no-action-even-after-complaint-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144188-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला का पीछा कर रहा युवक, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला का पीछा कर रहा युवक, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थानाक्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी बगरैन क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एक युवक पर पीछा करने व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं और आरोपी से सांठगांठ कर महिला पर फैसले का दबाव बनाने लगी। परेशान महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में महिला ने बताया है कि खेतों पर काम करके परिवार चला रही है। एक युवक बाइक से उसका पीछा कर रहा है। खेतों में काम भी नहीं करने दे रहा है। डर की वजह से वह खेत पर अकेले जाना भी बंद कर दिया गया है। मंगलवार को जरूरी काम से उसको खेत पर जाना पड़ा। जब वह घर लौट रही थी तो वह युवक बुलट से आ गया। डरी सहमी महिला किसी तरह घर पहुंची। उसने घुसकर छेड़खानी भी की। विरोध करने पर गाली गलौज किया। उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने बगरैन पुलिस चौकी में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की। चौकी के दरोगा उसको फोन करके चौकी पर बुलाकर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर उसने एसएसपी काे शिकायती पत्र दिया है। चौकी प्रभारी सुजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अवकाश पर होने की वजह से दूसरे एसआई इसको देख रहे हैं। उनको अवगत करा दिया था कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।