{"_id":"583ae8824f1c1b5c2908826c","slug":"youth-conference-preparations-complete-rail-minister-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरी, रेल राज्यमंत्री आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरी, रेल राज्यमंत्री आएंगे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर सौंपी गई जिम्मेदारी
युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सोमवार को होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। युवा सम्मेलन में रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि प्रदेश के महामंत्री पंकज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शाक्य ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि हजारों की संख्या में युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। पार्टी प्रदेश भर में सम्मेलन करके युवाओं को जोड़ रही है। कहा कि जिले के सभी बूथों से युवा भाग लेंगे। क्योंकि लोकसभा चुनाव में युवाओं ने जोश के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था। इन्हीं युवाओं के दम पर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत वैश्य, रविंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह पटेल, मानवेंद्र यादव, यदुनेश यादव, मुनीश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे।