फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth climbs mobile tower after dispute with brother

Budaun News: भाई से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Wed, 10 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 10 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth climbs mobile tower after dispute with brother
मोबाइल टावर पर चढ़ा बैठा गौरव पुरी। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में बुधवार को एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान गांव निवासी गौरव पुरी के रूप में हुई है। नीचे उतरने के बाद गौरव ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई ने उसके साथ बेवजह मारपीट की थी। इसी बात से आहत होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस से मामले में न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, गांव निवासी सुमित गुप्ता का कहना है कि गौरव पुरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है, इसलिए उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed