{"_id":"6182cfc3ac5d3203c66f729e","slug":"youth-badaun-news-bly465091011","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम फेल हुआ तो युवाओं ने खुद पकड़ ली झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम फेल हुआ तो युवाओं ने खुद पकड़ ली झाड़ू
विज्ञापन
युवा मंच संगठन के बैनर तले सफाई करते युवा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जगह-जगह कूूड़े के ढेर सड़क किनारे लग गए हैं। वहीं आवारा जानवर भी इस कूड़े को इधर-उधर बिखेर रहे हैं। इससे सड़क पर हर तरफ कूड़ा दिखाई दे रहा है। ऐसे में नगर विकास राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में गंदगी के आलम पर अमर उजाला ने जागरूकता अभियान चलाया तो युवाओं ने भी खुद सफाई करने की ठान ली। युवाओं ने सड़क से अपने घरों तक सड़कों पर सफाई की।
-
युवा मंच संगठन ने चलाया अभियान
युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता ने शहर के लावेला चौक और उसके आसपास पड़ी गंदगी को एकत्र करने का अभियान चलाया। ध्रुवदेव ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के आपसी मतभेद की वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने व्यवस्था का सच दिखाने का प्रयास किया और युवाओं से जागरूक होने का आह्वान किया। ऐसे में हमारे संगठन के पदाधिकारियों ने शहर में सफाई अभियान चलाया है। गुप्ता ने चैयरमैन से इस्तीफा मांगा है।
-
नवक्रांति दल ने नेकपुर में की सफाई
नवक्रांति दल के संस्थापक योगेश यादव ने बताया कि मौजूदा समय में सफाई व्यवस्था के लिहाज से शहर के हालात ठीक नहीं हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर साफतौर पर दिखाई दे रहा है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने मोहल्ला नेकपुर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
-
श्रीराम नगर कॉलोनी में हुई सफाई
श्रीराम नगर कॉलोनी के पास रह रहे युवाओं ने भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से बुधवार को झाड़ू उठा ली। यहां पर युवाओं ने घर के पास में खाली पड़े प्लॉट में खुद ही सफाई शुरू कर दी। घर के आसपास भी सफाई व्यवस्था व वातावरण बेहतर रखने का प्रयास किया गया। लोगों ने युवाओं के प्रयास की सराहना की।