फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Younger brother's murderer Ram Swaroop caught after 24 days

Budaun News: 24 दिन बाद पकड़ा छोटे भाई का कातिल रामस्वरूप

Mon, 15 Apr 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Younger brother's murderer Ram Swaroop caught after 24 days
हजरतपुर थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी।स्रोत-पुलिस
दातागंज। हजरतपुर के गांव नगरिया खनू से छोटे भाई की हत्या करके भागा रामस्वरूप 24 दिन बाद पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा और एक तमंचा बरामद किया है। उसके भागने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम नगरिया खनू में 20 मार्च की रात रामस्वरूप पुत्र नरसिंह ने अपने छोटे भाई पप्पू (28) की चारपाई पर सोते समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। शाम को रामस्वरूप शराब पीकर घर आया था। वह और शराब पीने के लिए अपनी मां पात्रा देवी से रुपये मांग रहा था। जबकि मां मना कर रही थी। उसके लगातार जिद करने पर पप्पू ने रामस्वरूप को टोक दिया। इसी बात पर उसने पप्पू के साथ गाली- गलौज कर दी थी। जैसे-तैसे परिवार वालों ने उसे समझाया। उसके बाद रामस्वरूप घर से चला गया था। वह रात करीब 10 बजे आया। तब तक पप्पू अपनी चारपाई पर जाकर सो गया था। उसी दौरान आरोपी रामस्वरूप ने उसके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया था। उसको सिर में कई फावड़े मारे, जिससे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था। तब से पुलिस लगातार उसे तलाश करने का दावा कर रही थी लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने रामस्वरूप पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात हत्यारोपी शाहपुर रोड पर वाहन चेकिंंग के दौरान पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा और बाद में निशानदेही पर फावड़ा बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। अब इसमें जल्द चार्जशीट लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed