फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young woman dies under suspicious circumstances, suspicion of murder

Budaun News: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 29 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies under suspicious circumstances, suspicion of murder
घटना की सूचना पर घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
दातागंज। घर में अकेली रह रही 18 वर्षीय युवती का शव रविवार की सुबह चारपाई पर मिला है। युवती के गले पर रस्सी के निशान हैं। कपड़े फटे थे। परिवार के लोगों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई नहीं हैं इसलिए चाचा के साथ रहती थी। उसका अपना मकान और तीन बीघा जमीन भी है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सिसैया के रहने वाली गुड्डों (18) के पिता ने बिहार की महिला के साथ शादी की थी। उस समय गुड्डो मां के साथ आई थी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार करीब चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। उसके बाद मां किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। तब से वह घर में अकेली ही रहती आ रही थी। उसके चाचा और चचेरा भाई उसकी परवरिश करते थे। चाचा कहीं बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। तीन चार दिन पहले उसका चचेरा भाई आया था। वह घर का सारा सामान खरीदकर रख गया था। रविवार को चाचा व चचेरे भाई को हत्या की घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे युवती के चचेरे भाई ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि उसके ताऊ की मौत के बाद बहन उनके साथ रहती थी। हम लोग बाहर मजदूरी करने जाते तो वह घर पर अकेली रहती थी। परिवार के अन्य लोग भी आस पास में बने मकानों में रह रहे हैं। हर रोज की तरह वह शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद घर में सोने चली गई। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने उसका शव चारपाई पर पड़ा देखा तो परिजनों समेत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। सीओ दातागंज केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------------


तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया पोस्टमॉर्टम
सीओ दातागंज केके तिवारी का कहना है कि संदिग्ध हालत में युवती का शव घर में चारपाई पर मिला था। तीन डॉक्टरों की टीम का पैनल बनवाकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया गय है। मौत की वजह हैंगिंग सामने आई है। आत्महत्या की पीछे क्या वजह रही है इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed