Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young talents set an example in science and music

Budaun News: बाल प्रतिभाओं ने विज्ञान और संगीत में रची मिसाल

Sat, 14 Nov 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young talents set an example in science and music
बदायूं के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे। स्रोत विद्यालय
दहगवां। विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती के बच्चों की वैज्ञानिक सोच और वजीरगंज के नन्हे कलाकारों की संगीत प्रतिभा चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। कई छात्रों का भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना में चयन हुआ है।
विज्ञापन

अफजलपुर बुधैती के विद्यार्थियों में साधना, रामब्रज और प्रदीप का चयन प्रतिवर्ष भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना में हो रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत साधना, ऋचा, अजीत आदि बच्चों ने जिला स्तर पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इन उपलब्धियों के पीछे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, उनमें जिज्ञासा जगाने और स्वयं प्रयोग करके सीखने की निरंतर प्रक्रिया रही है।
विज्ञापन

विद्यालय में कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा को अपनाते हुए बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी संसाधनों में बदलने के कई अभिनव प्रयास किए हैं। प्लास्टिक की बेकार बोतलों से आकर्षक और उपयोगी बेंच तैयार की हैं, वहीं सीमेंट के खाली कट्टों से सुंदर गमले बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। इन गतिविधियों से बच्चे कचरा प्रबंधन, पुनः उपयोग और संसाधनों के संरक्षण का महत्व भी समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे वजीरगंज के कलाकार
वजीरगंज। कस्बे के नन्हे बाल कलाकार सृष्टि शर्मा, विराट शर्मा और रितिक शर्मा ने संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय लोक गायन प्रतियोगिता में इन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।

अब इनका चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ है। लोक संस्कृति विभाग की ओर से 26 और 27 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में तीनों बाल कलाकार अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। बच्चों की मां शारदा का कहना है कि प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहन जरूरी है। बच्चे गुरुजनों का आदर करें और निरंतर अभ्यास करते रहें। संवाद

बदायूं के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे। स्रोत विद्यालय

बदायूं के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे। स्रोत विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed