फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young Scientist Award to Aishwarya

Budaun News: ऐश्वर्य को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

Sun, 11 Feb 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Young Scientist Award to Aishwarya
तिरुवनंतपुरम के महेंद्रगिरि में हुए युवा वैज्ञानिक अवार्ड समारोह में युवा वैज्ञानिक ऐश्वर्य शंख
चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 में निभा चुके हैं अहम भूमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इसरो में वैज्ञानिक ऐश्वर्य शंखधार को इंडियन सोसायटी ऑफ सिस्टम फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईएसएसई) ने युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।
शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी ऐश्वर्य चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वह जल्द लांच होने वाले गगनयान मिशन की टीम का हिस्सा भी हैं। तिरुवनंतपुरम के महेंद्र गिरि में आईएसएसई की ओर से आयोजित युवा वैज्ञानिक अवाॅर्ड समारोह में ऐश्वर्य समेत दो वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने ऐश्वर्य को गोल्ड मेडल और अवाॅर्ड दिया।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2018 में इसरो ने उत्कृष्टता अवाॅर्ड से उनको सम्मानित किया था। ऐश्वर्य शंखधार की प्रारंभिक शिक्षा शहर में ही हुई है। उनके पिता धीरज शंखधार उप निबंधक कार्यालय में प्रलेखक है। ऐश्वर्य शंखधार दो भाई है। उनके छोटे भाई अभिषेक शंखधार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed