Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AQI reached 1135 on the night of Diwali.

Budaun News: दिवाली की रात 1135 पहुंचा एक्यूआई

Tue, 10 Nov 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 1135 on the night of Diwali.
बदायूं में एक छत पर चलता अनार। संवाद
बदायूं। त्योहारों के बाद शहर की आबोहवा सेहत के लिए चिंता का विषय बनने लगी है। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही बदायूं प्रदूषित शहरों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। एक्यूआई डॉट इन की रियल टाइम मोस्ट पॉल्यूटेड सिटी रैंकिंग के अनुसार, दिवाली की रात जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब 11:01 बजे 1135 दर्ज किया गया। इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी की मानी जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शिव मोहन कमल ने बताया कि प्रदूषण का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। हवा में मौजूद बारीक धूल के कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अस्थमा और सांस के पुराने मरीजों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक्यूआई 1135 होने पर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर सुबह और शाम के समय प्रदूषण के स्तर को देखते हुए खुले में ज्यादा देर तक रहने से बचना चाहिए। बच्चों को खुले मैदान में अधिक देर तक खेलने से रोकें और सांस के मरीज अपनी दवाएं नियमित लेते रहे। प्रदूषण से बचाव के लिए व्यक्तिगत सावधानी के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी धूल नियंत्रण, कूड़ा निस्तारण और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर निगरानी जरूरी है। सोमवार शाम करीब 5:01 बजे एक्यूआई 160 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण में सांस के मरीज रखें विशेष सावधानी
प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे मरीज अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर नियमित इस्तेमाल करें। सांस फूलने या सीने में जकड़न होने पर लापरवाही न करें और चिकित्सक से संपर्क करें। -डॉ. विनेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed