{"_id":"88f6072b099511d08b9412cf3056bbb3","slug":"young-pradesh-fekenge-out-kk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकेंगे: केके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकेंगे: केके
Bisuli
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के लोकसभा प्रभारी केके उपाध्याय ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव जहानाबाद, निजामपुर, मुखानगला, वहेटाजवी, पुसगंवा आदि गांवों में जनसभा कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में एक मात्र पार्टी बसपा ही है, जिसने बूथ स्तर से लेकर मंडल एवं राष्ट्रीय स्तर तक ब्राह्मणों को संगठन में भागीदारी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें कलम छुड़ाकर हाथ में झाड़ू देने का काम कर रहे हैं, जबकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने उनको हाथ में कलम देने का काम किया। उत्तर प्रदेश सरकार के कारनामे में भी किसी से छिपे नहीं हैं। यहां पीसीएस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। पुलिस भर्ती में भी घोटाला किया जा रहा है। प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी युवा क्रांति लाकर रहेंगे। रामवीर शर्मा, देवेंद्र सिंह गौतम, पवन शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, नितिन शर्मा, धर्म सिंह, नंदन लाल, जयनारायन, शिवम शर्मा, रामाशंकर, राहुल शर्मा, अनिल कुमार, अमित शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, सतीश शर्मा, जयप्रकाश, संजीव शर्मा, सत्यनारायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन