{"_id":"6ab2def84d670543500c9caf","slug":"young-motorcyclist-dies-after-his-head-is-crushed-in-a-collision-with-a-truck-on-the-highway-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173800-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की सिर कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की सिर कुचलने से मौत
विज्ञापन
मुजरिया हादसा में नरवीर का फाइल फोटो
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे के मेरठ मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और एक साल की बेटी घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बैरपुर मानपुर गांव निवासी नरवीर यादव (22) मंगलवार शाम अपनी पत्नी सुरधि और एक वर्षीय बेटी प्राची के साथ बाइक से मुजरिया क्षेत्र से होकर मुसाझाग स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। बताया गया कि मुजरिया गांव के पास हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी के चलते दोनों दिशाओं के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। नरवीर सड़क पर गिर गया और उसका सिर ट्रक के पहिये की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई है। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल सुरधि और उसकी एक वर्षीय बेटी प्राची को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।