{"_id":"6ae4f64d2c15186ff5060014","slug":"young-man-on-his-way-to-in-laws-home-dies-after-being-struck-by-a-vehicle-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176674-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ससुराल जा रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ससुराल जा रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
दातागंज। साइकिल से हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित ससुराल जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे युवक की मौत हो गई।
हजरतपुर पुलिस ने बताया कि दातागंज कस्बा निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंकू (32) पुत्र राजवीर सिंह शुक्रवार को गांव जमालपुर में ससुराल में बच्चे के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सैजनी-हजरतपुर रोड पर जमालपुर-बक्सैना गांव के बीच किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस उन्हें दातागंज सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंकू मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाने के चरखोला गांव के रहने वाले थे। वह दातागंज में अपने मकान में रहकर मजदूरी करते थे। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
बाइक में पीछे से भिड़ी कार, एक की मौत, साथी जख्मी
उझानी। रिश्तेदार के दाह संस्कार में जा रहे बाइक सवार दो लोगों को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात हवलदार (60) की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम चार बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास हुआ।
विज्ञापन
उसहैत क्षेत्र के गांव बरैनिया निवासी हवलदार के एक रिश्तेदार का सुबह में निधन हो गया। उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए वह पड़ोसी गांव नौली फतुहाबाद निवासी साधु सिंह (35) के साथ बाइक से कछला के लिए निकले। घाट पर पहुंचने से पहले ही पीछे से कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में हवलदार समेत साधु लहूलुहान हो गए। दोनों घायलों को लेकर परिचित लोग सीएचसी पहुंचे। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से दोनों के सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने कार पकड़ ली है। कार उन्हीं के एक रिश्तेदार की बताई गई है। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात हवलदार की मौत हो गई। दूसरे घायल साधु सिंह का इलाज जारी है। संवाद