फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man murdered in property dispute uncle and nephew arrested while disposing of the body

Budaun News: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, सौतेले भाई ने चाचा संग मिलकर की वारदात, दोनों गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 02:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

बदायूं में सौतेले भाई ने चाचा के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को काली पन्नी में पैक कर दिया। रात में उसे ठिकाने लगाने के लिए दोनों घर से निकले। रास्ते में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
man murdered in property dispute uncle and nephew arrested while disposing of the body
आरोपी चाचा-भतीजे, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली में बृहस्पतिवार दोपहर संपत्ति विवाद के चलते सौतेले भाई और चाचा ने युवक की हत्या कर दी। फिर शव को रेलवे ट्रैक पर रखने के लिए चाचा और भतीजे आधी रात को घर से निकले। इस बीच सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में युवक की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्जकर हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी राजू साहू ट्रक ड्राइवर है। उसने दो शादियां की थीं। उसकी दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से बड़ा बेटा सनी साहू था। वह फोटोग्राफर था। दूसरी पत्नी से गौतम साहू (22) था। वह एक डॉक्टर की क्लीनिक में काम करता था। राजू साहू का करीब 60 गज में दो मंजिला मकान है। पहली मंजिल पर सनी अपनी पत्नी नेहा व दूसरी मंजिल पर गौतम रहता था। 
विज्ञापन


दोपहर में हुआ था विवाद
इसी मकान में राजू साहू का छोटा भाई सतीश भी रहता है। वह आपराधिक किस्म का है। इस वजह से वह जेल में था। 29 मार्च को भतीजे सनी ने उसकी जमानत कराई थी। इसके बाद वह मकान में आकर रहने लगा था। सतीश अपने सगे भतीजे सनी के साथ मिलकर गौतम से कमरा खाली करने का दबाव बना रहा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर सनी व सतीश का गौतम से विवाद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि मारपीट करते हुए गौतम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों ही आरोपी हत्या का राज छिपाने के लिए शव को काली पॉलीथिन में पैक कर दिए। रात 12 करीब दोनों स्कूटी पर पॉलीथिन में पैक गौतम की लाश रखकर दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर फेंकने जा रहे थे। इसी बीच सिविल लाइंस थाने की चीता पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि चाचा-भतीजे ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को जेल भेजा गया है। आगे की तफ्तीश सदर कोतवाली पुलिस करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed